Move to Jagran APP

अबकी पानी की जगह बरस रही आग

शाहजहांपुर : जून 2017 में 18 से 22 जून तक खूब बारिश हुई। खेत खलिहान पानी से लबालब भर गए थे। लेकिन इस

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 12:30 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 12:30 AM (IST)
अबकी पानी की जगह बरस रही आग
अबकी पानी की जगह बरस रही आग

शाहजहांपुर : जून 2017 में 18 से 22 जून तक खूब बारिश हुई। खेत खलिहान पानी से लबालब भर गए थे। लेकिन इस बार पानी की जगह आग बरस रही है। जून की शुरूआत से ही पारा 38 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच सितम ढहा रहा। जबकि गत वर्ष 22 जून तक अधिकतम तापमान 32 से 38.8 डिग्री सेल्सियस के बीच था। इसका असर बरसात पर भी पड़ा है। वर्ष 2018 में जून से अब तक मात्र 50.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 151 मिमी बारिश हो चुकी थी। मौसम वैज्ञानिकों ने छह साल के भीतर इस वर्ष सबसे कम बारिश और सर्वाधिक तापमान की जानकारी दी है। दिन के साथ रात का पारा भी उछला

loksabha election banner

गत वर्ष 20 व 21 जून को अच्छी बारिश हुई। 22 जून को भी बादल छाए रहे। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। इस वर्ष 22 जून को पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 के सापेक्ष 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे नमी में भी गिरावर्ट दर्ज हुई। उमसयुक्त गर्मी में इजाफा हुआ। लोग दिनभर गर्मी से परेशान रहे। हालांकि चौबीस घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई, लेकिन न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री अधिक रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 27.7 डिग्री था। बिगड़ा गया मौसम

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के मौसम विशेषज्ञ सुरेंद्र ¨सह यादव भी मौसम की बेरूखी को स्वीकारते हैं। बोले इस बार तो मौसम का मिजाज ही समझ नहीं आ रहा। बादल आने के बाद बिन बरसे चले जाते हैं। गत वर्ष के सापेक्ष तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड वृद्धि दर्ज हो रही है। जो कि फसलों के हानिकर व रोगों के लिए हितकर है।

22 जून के तुलनात्मक तापमान व आ‌र्द्रता पर एक नजर

वर्ष : अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान आ‌र्द्रता

2017 : 38.8 डिग्री से. 26.4 डिग्री से. 75, 39

2018 : 41.4 डिग्री से. 29.0 डिग्री से. 63 38 एक जनवरी से 22 जून तक दस साल की बारिश पर एक नजर

वर्ष : बरसात

2018 : 50.0 मिमी

2017 : 151.0 मिमी

2016 : 99.2 मिमी

2015 : 203.1 मिमी

2014 : 103.0 मिमी

2013 : 407.0 मिमी

2012 : 46.4 मिमी

2011 : 252.6 मिमी

2010 : 33.4 मिमी

2009 : 117.2 मिमी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.