विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई: शाहजहांपुर में पांच पकड़े, 1.5 लाख जुर्माना और कनेक्शन कटे

Published: Sun, 13 Sep 2026 12:32 PM (IST)

शाहजहांपुर के घंटाघर क्षेत्र में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा और उन ...और पढ़ें

शाहजहांपुर में चेकिंग के दौरान विभाग की टीम।

शाहजहांपुर में चेकिंग के दौरान विभाग की टीम।

HighLights

  1. घंटाघर क्षेत्र में बिजली चोरी करते पांच लोग पकड़े गए।

  2. पकड़े गए लोगों पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

  3. बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सुरक्षा पर जोर।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को घंटाघर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर कटिया डालकर बिजली चोरी करते पांच लोगों को पकड़ा। इन पर करीब 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के दौरान बड़े बकायेदारों से बिल जमा करने को कहा गया। भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए।

अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम ने क्षेत्र में कनेक्शनों की जांच के साथ ही बिजली के उपयोग की स्थिति भी देखी।

घंटाघर क्षेत्र में बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे

इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने बहादुरगंज, सिटी पार्क और ककरा उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपकेंद्रों पर शटडाउन लेने की प्रक्रिया, कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने कर्मचारियों से शटडाउन लेने की प्रक्रिया की जानकारी ली और निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन किया जाए।

अधीक्षण अभियंता ने तीन उपकेंद्रों का किया निरीक्षण

लाइन पर काम के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने और उपकेंद्र परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन करने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- जीजा पर आया दिल, कातिल बन गई तबस्सुम; दूध में नशीली गोलियों की ओवर डोज देकर मार डाला पति

कटौती और तकनीकी खराबी से बिजली संकट, उपभोक्ता हुए परेशान, नाराजगी

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और तकनीकी खराबी से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। 220 किलोवाट उपकेंद्र पर 33 किलोवाट की मुख्य बिजली व्यवस्था के मरम्मत कार्य के चलते सुबह आठ से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे 33 किलोवाट अटसलिया, बहादुरगंज, रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड, सिंधौली, बंकाघाट, उपेंद्र सोलर और एमईएस की बिजली आपूर्ति आंशिक और पूर्ण रूप से प्रभावित रही।