विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police: शाहजहांपुर धार्मिक ग्रंथ जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, हंगामा करने वाले 18 नामजद, 300 अज्ञात

By Jagran NewsEdited By: Ravi Mishra
Published: Sat, 05 Nov 2022 05:59 PM (IST)

Shahjahanpur Police Action on Religious Text Burning Case शाहजहांपुर में धार्मिक ग्रंथ जलाने की घटना के बाद पुलिस ने एक्शन ...और पढ़ें

UP Police: शाहजहांपुर धार्मिक ग्रंथ जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, हंगामा करने वाले 18 नामजद, 300 अज्ञात
UP Police: शाहजहांपुर धार्मिक ग्रंथ जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, हंगामा करने वाले 18 नामजद, 300 अज्ञात

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता। Shahjahanpur Police Action on Religious Text Burning Case : शाहजहांपुर में धार्मिक ग्रंथ जलाने की घटना के बाद हंगामा करने व बैनर होर्डिंग जलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वीडियो फुटेज (Video Footage) के आधार पर चिह्नित 18 लोगों को नामजद करने के साथ ही 300 अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी लिखी गई है।

ग्रंथ जलाने वाला आरोपित दो दिन पूर्व ही जेल भेजा जा चुका है। शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बावूजई स्थित मस्जिद में दो नवंबर को धार्मिक ग्रंथ जलाने की घटना हुई थी। जिसके बाद लोगों ने हंगामा किया था। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बेरी चौकी तिराहे पर सड़क किनारे लगे भाजपा नेताओं (BJP Leader) के होर्डिंग व बैनरों को आग लगा दी थी।

पुलिस ने अगले दिन धर्मग्रंथ जलाने के आरोपित ताज मोहम्मद (Taj Mohammad) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से नजर हंगामा करने वालों पर थी। वीडियो फुटेज के आधार पर चिहि्नित किए गए 18 लोगों की पहचान कर एसआइ प्रांजल यादव की ओर से उनके विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई गई। 200 से 300 अज्ञात भी इसमें शामिल किए गए हैं। जानकारी जुटाकर इनके नाम भी शामिल किए जाएंगे।

बलवा करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

हंगामा करने वालों पर बलवा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 आदि धाराएं लगाई गई हैं। आरोप है कि भीड़ पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ ही उत्तेजक भाषा का प्रयोग कर रही थी। जाम लगाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ। शांति व्यवस्था प्रभावित हुई। बेरी चौकी तिराहे पर बैरियर, होर्डिंग तोड़ने व आग लगाने से लोग भयभीत होकर अपने घरों में चले गए। व्यापारी दुकानें बंद कर गए।

इनको किया गया नामजद

चौक कोवतवाली क्षेत्र के बावूजई मुहल्ला निवासी सिकंदर, अनीश, परवेज पर प्राथमिकी लिखी गई है। इसी मुहल्ले के शादाब, इरशाद, गुलाम साबिर, फैजान, इरफान, कीचड़, कलीम हाफिज, दानिश, आलम, अकील, अदीब को भी नामजद किया गया है। बिजलीपुरा मुहल्ला निवासी हाफिज मेराज, ऐश मोहम्मद व हयातपुरा मुहल्ला निवासी आजम के नाम भी प्राथमिकी में शामिल हैं। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने हंगामे, तोड़फोड़ व होर्डिंग जलाने से व्यवधान डालने की कोशिश की।

ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। एस आनंद, एसपी