विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से युवक समेत दो की मौत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM (IST)

जिले में बुखार का संक्रमण कम तो हुआ है, लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है।

बुखार से युवक समेत दो की मौत
बुखार से युवक समेत दो की मौत

शाहजहांपुर: जिले में बुखार का संक्रमण कम तो हुआ है, लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पाया है। बुखार की चपेट में आकर एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य महकमा बुखार पर नियंत्रण करने के लिये जगह-जगह शिविर लगा रहा है। जिसमें मरीजों जांच के अलावा दवा वितरित की जा रहीं हैं।

संवाद सूत्र, बंडा: कस्बा में बाबा चरनदास कॉलोनी निवासी शशिकांत मिश्रा का 20 वर्षीय बेटे विकास कई दिनों बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज सीएचसी पर करा रहे थे, लेकिन उसको कई फायदा नहीं हुआ। परिजन उसका शहर में एक निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। रविवार की रात में उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसको अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक उसकी मौत हो गई। शशिकांत मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रहे हैं। विकास दो बहनों में अकेला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया हैं।

संवाद सूत्र, खुटार: क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी 65 वर्षीय फूल ¨सह की अचानक तेज बुखार आने से मौत हो गई। मृतक के बेटे बेटे सूरजपाल ने बताया कि उनके पिता शाम को करीब छह बजे खेत से घर वापस आये। कुछ देर घर में बैठने के बाद उनको तेज बुखार आया और पेट दर्द शुरू हो गया। गांव के झोलाछाप से दवा लेकर उनको एक खुराक खिलाई। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया।

शिविर लगाकर मरीजों को किया गया परीक्षण

संवाद सूत्र, रोजा: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव सहजपुर में शिविर लगाकर बुखार पीड़ित मरीजों को परीक्षण किया। इसके साथ ही गंभीर मरीजों की जांच के लिये खून का सैंपल लिया गया। भावलखेड़ सीएचसी टीम की तरफ से लगाये गये शिविर में 80 मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें 11 मरीजों की खून के जांच के लिये सैंपल लिया गया। इसके बाद ही मरीजों को दवा वितरित की गई। इस दौरान डॉ. गौरव रस्तोगी, मनोज शर्मा, विनीत पांडेय, विकास शुक्ला आदि मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भावलखेड़ा अमरीश मौर्य ने बताया क्षेत्र के कई गांव में कैंप लगाकर 129 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे।जिसमें से आठ लोगों में मलेरिया की शिकायत पाई गई। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।

सीएचसी पर लगाया गया स्वास्थ्य कैंप

संवाद सूत्र, मदनापुर: सीएचसी पर सोमवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को दवा वितरण के साथ बताया गया कि अपने आसपास सफाई रखें। शिविर में करीब पांच सौ मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें बुखार के साथ-साथ टीबी और मलेरिया की जांच के लिये सैंपल लिये गये। गर्भवती महिलाओं का भी परीक्षण किया गया। डॉ.फैजान खान ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने की सलाह दी। साथ ही बारिश के मौसम में संक्रमण से बचने की जानकारी दी। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ.राजीव भारती, डॉ .फैजान खान,डॉ अभिषेक शाक्य, डॉ. एएस शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

निगोही : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में ग्रामीण आयुष मेला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के करीब 15 सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी गईं। मेले का शुभारंभ डॉ. आरएस वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र पाल, डॉ. नितिन चौधरी, डॉ. जीशान, डॉ.ललित वर्मा, निर्मल सैनी, वेदराम आदि मौजूद रहे।