स्टेशन पर हंगामा करते दो किन्नर पकड़े गए
रेलवे स्टेशन पर दो किन्नर डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस से दिन में एक बजे उ
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:53 PM (IST)
शाहजहांपुर : रेलवे स्टेशन पर दो किन्नर डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस से दिन में एक बजे उतरे। दोनों किन्नर प्लेटफार्म एक पर पावर केबिन के पास यात्रियों से जबरन वसूली करने लगे। यात्रियों ने वसूली का विरोध किया। दोनों किन्नर प्लेटफार्म पर हंगामा करने लगे। उनकी हरकतों को देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। यात्रियों ने आरपीएएफ को सूचना दी। आरपीएफ के सिपाही पावर केबिन के पास गए। सिपाहियों ने दोनों किन्नरों को पकड़ लिया। दोनों का पकड़कर थाने पर ले आयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें