यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से बालक समेत दो की मौत
क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर नवादा के मोजिन खान (20) दिमागी बुखार से पीड़ित थे।

शाहजहांपुर : क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर नवादा के मोजिन खान (20) दिमागी बुखार से पीड़ित थे। उनका बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें सुबह घर लाया गया तो हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार वाले बरेली ले जा रहे थे, लेकिन मोजिन ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मोजिन की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। उनका दो माह का पुत्र है।
बालक की मौत
निगोही :क्षेत्र के पिपरिया उदयभानपुर निवासी रामविलास का 13 वर्षीय पुत्र उमाकांत को पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसका उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां रविवार शाम पांच बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
