टॉप टेन अपराधी समेत दो गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। क्षेत्र के टॉपटेन अपराधी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे एक आरोपित तमंचा बनाते पकड़ा गया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
जेएनएन, मदनापुर, शाहजहांपुर : पुलिस ने गुरुवार को अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। क्षेत्र के टॉपटेन अपराधी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे एक आरोपित तमंचा बनाते पकड़ा गया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गुरुवार सुबह क्षेत्र के महियावर गांव पहुंची। जहां एक बाग में गांव का ही सत्यपाल तमंचा बना रहा था। उसके पास तमंचा, कारतूस, सात अधबने तमंचा बरामद किए। इसके खिलाफ तीन मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा क्षेत्र के बरीखास गांव निवासी घनश्याम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि घनश्याम पर 14 मुकदमे दर्ज है। वह क्षेत्र के टॉपटेन अपराधियों की सूची में शामिल था। दोनों अपराधियों के पकड़े जाने से अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।