ट्रेन से गिरकर दो यात्रियों की मौत
शाहजहांपुर : अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत हो गयी। मृतक गोंडा और मालदीव के निवा
शाहजहांपुर : अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत हो गयी। मृतक गोंडा और मालदीव के निवासी हैं। वहीं एक महिला प्लेटफार्म से नीचे गिरने से घायल हो गई।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के छरी अनंतपुर निवासी 22 वर्षीय नयन शाह पुत्र शंभू शाह दिल्ली में प्राइवेट काम करता था। गुरुवार की रात किसी ट्रेन से दिल्ली से मालदा जा रहा था। ऐगवां रेलवे स्टेशन के निकट डाउन लाइन पर वह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे पेट्रो¨लग मैन ने रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा देखा। उन्होंने रोजा स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जीआरपी के सिपाही मौके पर गए और शव को कब्जे में लिया। एसओ राधेश्याम राव ने बताया कि उसके परिवार वालों को फोन पर सूचना दे दी गयी है। गोंडा जिले के गांव वनभा निवासी 25 वर्षीय रजनीश पुत्र रामलाल लुधियाना में काम करता था। तीन दिन पूर्व वह तिलहर स्टेशन पर गिरकर घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी गुरुवार को मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव ले गए। शहर के मुहल्ला ¨सजई की एक महिला अपनी बेटी को ट्रेन में चढ़ाने के लिए आयी थी। उन्होंने अपनी बेटी को सुबह साढ़े नौ बजे गुवाहाटी एक्सप्रेस में बिठा दिया। इसी बीच ट्रेन चल दी। वह उतरी तो प्लेटफार्म के नीचे चली गयी। ट्रेन की चेन पु¨लग करके रोक दिया। महिला को प्लेटफार्म के नीचे से निकाल लिया।