यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार ने ले ली दो बच्चों की जान
अलग अलग स्थानों पर बुखार से चार वर्षीय मासूम समेत दो बच्चों की मौत हो गई।

शाहजहांपुर : अलग अलग स्थानों पर बुखार से चार वर्षीय मासूम समेत दो बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा खुटार और दूसरा थाना आरसी मिशन का है। खुटार कस्बा के मुहल्ला गांधी नगर निवासी धीरज सोनी की चार वर्षीय बेटी श्रद्धा को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका पीएचसी और निजी डॉक्टरों के पास इलाज करा चुके थे, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। गुरुवार की रात हालत खराब होने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहां दिन में 11 बजे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
बुखार से बालिका की मौत
संसू, रौसरकोठी : बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात बुखार की चपेट में आकर एक बालिका की मौत हो गई ।
थाना आरसी के गांव मिश्रीपुर निवासी अजीम की 10 वर्षीय बेटी फलक को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज झोलाछाप से करा रहे थे। गुरुवार की रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसकी मां शाहीन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के दो बहन और एक भाई है। फलक गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।
