घर में चल रही थी शस्त्र फैक्ट्री, लाइसेंसी रायफल भी बरामद
कांट क्षेत्र के लिल्थरा गांव में सोमवार देर रात कुर्रिया कला चौकी प्रभारी मेहर चंद्र सिंह ने टीम के साथ रामबरन के घर छापा मारकर रामबरन सिंह व रामेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि क्षेत्र के करमौरी गांव निवासी आरोपित आशाराम फरार हो गया।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : कांट क्षेत्र के लिल्थरा गांव में सोमवार देर रात कुर्रिया कला चौकी प्रभारी मेहर चंद्र सिंह ने टीम के साथ रामबरन के घर छापा मारकर रामबरन सिंह व रामेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि क्षेत्र के करमौरी गांव निवासी आरोपित आशाराम फरार हो गया। घर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। मौके पर तीन तमंचा, दो देशी बंदूक, तीन अधबने तमंचा, 12 कारतूस के खोखे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। रामबरन की लाइसेंसी रायफल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपितों ने बताया कि तमंचा व बंदूक बनाकर हरदोई के आसपास के गांवों में बेचते थे। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि बरामद रायफल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। अवैध शस्त्र बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।