मेजर को झांसा देकर 20 लाख ठगे
कंपनी में निवेश करके मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर सेना के मेजर से 20 लाख की ठगी कर ली।
शाहजहांपुर : कंपनी में निवेश करके मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर सेना के मेजर से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी करने वालों में सेना का ही एक मेजर और उसके दो साथी शामिल हैं। पीड़ित की तहरीर पर आरोपित मेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शाहजहांपुर कैंट में 14 जाट रेजीमेंट में तैनात मेजर अभिमन्यु मेडिनेनी मूलरूप से गांव पेडा कुरापाई जिला गुंटूर आंध्र प्रदेश के निवासी हैं। उन्होंने थाना सदर बाजार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जून 2017 को 20 राजपूताना रायफल्स के मेजर राजपाल ¨सह बरेली से तबादला होकर शाहजहांपुर आए थे। उनके आवास के पड़ोस में मेजर राजपाल ¨सह भी रहने लगे। राजपाल ¨सह का परिवार बरेली कैंट में रहता था। वह अकेले यहां रहते थे। कुछ ही दिनों में मेजर राजपाल ने उनसे घनिष्ठ संबंध बना लिए। दोनों की बीच गहरी मित्रता हो गई। इस दौरान राजपाल ¨सह ने बताया कि उसके चाचा कुलवंत ¨सह पूर्व सैनिक रिच हैण्डस पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी चलाते हैं। वर्तमान में वह हिसार कैंट हरियाणा में रहते हैं। उसने खुद अपने चाचा की कंपनी में मोटी रकम निवेश कर रखी है। जिसमें हर सप्ताह और महीने में मुनाफे के रूप में मोटी रकम मिलती है। बातों ही बातों में राजपाल ¨सह ने उनको झांसे में लिया। अपने चाचा कुलवंत ¨सह और उनके सहयोगी विजय कौशिक से फोन पर बात कराई। दोनों ने बताया कि एक लाख रुपये निवेश करने पर प्रति सप्ताह छह हजार रुपये का फायदा होगा। उनकी बातों में आकर 31 अगस्त 2017 को कुलवंत के बताए गए खाता में एक लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद चार जनवरी 2018 को कंपनी के खाते में 28 लाख 60 हजार रुपये डाल दिए। 12 जनवरी 2017 को रिटर्न के रूप में उनके खाते में आठ लाख रुपये आ गए, लेकिन मूल धनराशि से कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ। इस दौरान मेजर राजपाल ¨सह का तबादला अरुणाचल प्रदेश के अंजा जनपद में हो गया। जब इसके बाद उनके खाते में रकम नहीं आई तो उन्होंने मेजर राजपाल ¨सह, कुलवंत ¨सह और विजय कौशिश से फोन पर बात की, लेकिन तीनों ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। शक होने पर उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। 19 मार्च 2017 को मेजर राजपाल ¨सह उनके आवास पर आए। कोई कार्रवाई न करने की गुजारिश की। जल्द पूरी धनराशि वापस करने का आश्वासन दिया। उस समय उनका ड्राइवर एके ¨सह मौके पर मौजूद था। इसके बाद कई बार संपर्क किया, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। उन्होंने बताया कि आरोपितों की कॉल रिकार्डिंग व वाट्सएप मैसेज मौजूद हैं। उन्हें पता लगा कि कुलवंत ¨सह ने रिच डैण्डस पिक्चर्स कंपनी बंद करके नई कंपनी अंश पिक्चर्स बना ली है। आरोप है कि मेजर राजपाल ¨सह ने अपने चाचा कुलवंत के साथ मिलकर 20 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। सत्यता पाई जाने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला जालसाजी का हैं।
- डीसी शर्मा, इंस्पेक्टर थाना सदर बाजार