हनुमत सेतु जाने वाला रास्ता रहेगा आज बंद
शाहजहांपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर यातायात व्यवस्था और वाहनों के रूट
शाहजहांपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर यातायात व्यवस्था और वाहनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था रविवार की सुबह छह बजे से आठ बजे तक लागू रहेगी।
रोडवेज बस स्टैंड से जलालाबाद, बरेली, सीतापुर, लखनऊ जाने वाली बसें जीआइसी तिराहा से हथौड़ा चौराहा-जमुका तिराहा होते हुए आएंगी और जाएंगी। पक्का पुल से बरेली मोड़ तक का रास्ता टेंपो, मैजिक, पिकअप, बड़े वाहनों के लिए बंद रहेगा। अंटा चौराहा से बांस मंडी छाया कुआं से हनुमत धाम, ग्रीन वैली चौराहा से नया हनुमत सेतु वाला रास्ता पूर्ण रूप से बंद रहेगा। रोडवेज स्टैंड से बरेली मोड़ जाने वाले टेंपो, ऑटो और मैजिक जीआइसी तिराहा से हथौड़ा चौराहा से पुत्तूलाल चौराहा से हरदोई चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक ई-रिक्शा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। मेजबान होटल से पुत्तूलाल एवं ग्रीनवैली जाने वाले रूट पर भारी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।