यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से बच्ची समेत तीन की मौत
अलग-अलग स्थानों में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई।

शाहजहांपुर: अलग-अलग स्थानों में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा यह मानने को तैयार नहीं है कि बुखार से लोगों की मौत हो रही हैं।
खुदांज में बुखार से दो और लोगों की मौत हो गई है। कस्बा के मुहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी चंद्रसेन की 18 वर्षीय बेटी नीलम को करीब पांच दिन से बुखार आ रहा था। दो दिन पहले वह अपनी बुआ के साथ मथुरा चली गई थी। रविवार की रात उसकी मथुरा में मौत हो गई। परिजनों ने मथुरा से शव लाकर सोमवार को अंतिम संस्कार किया। वहीं क्षेत्र के गांव बाजपुर कुमरखा निवासी 55 वर्षीय ढाकन लाल को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। रविवार की रात ढाकन लाल ने भी दम तोड़ दिया था। परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बुखार से छह वर्षीय मासूम की मौत
संवाद सूत्र, ¨सधौली: बुखार की चपेट में आकर छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। साथ ही क्षेत्र के गांव कटौल गांव में कई लोग बीमारी की चपेट में हैं। जिसकी सूचना स्वास्थ्य केंद्र को दी गई है।
क्षेत्र के गांव पनवाड़ी निवासी छोटे लल्ला अवस्थी का छह वर्षीय बेटा अमन को मंगलवार की सुबह तेज बुखार आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया। वहीं कटौल गांव में तैनात एएनएम सुधा देवी ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर रिपोर्ट दी है कि गांव में सविता पुत्री सेठपाल, दीपापुत्री अर¨वद ,भानु पुत्र धर्मेंद्र, अनन्या पुत्री गुर¨वदर तथा प्रियंका पत्नी मोहित गंभीर बुखार की चपेट में हैं। रिपोर्ट मिलने पर डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि बुधवार को कटौल गांव में कैंप लगाकर लोगों को इलाज किया जायेगा। डॉ. सक्सेना ने बताया कि बुधवार को उपरोक्त गांव में शिविर लगाकर उपचार किया जायेगा। जिसमें डॉ. सलीम, डॉ. अंकिता यादव, डॉ. निर्मल इंदु, डॉ. राजेश कुमार रोगियों की जांच करेंगे।
जिले में अभी तक बुखार से कोई मौत नहीं हुई है। अन्य बीमारियों की वजह से लोगों की मौत हुई हैं। इसकी जांच कराई गई। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। गांवों में कैंप लगवाये जा रहे हैं। छिड़काव और फा¨गग कराई जा रही है। एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया जा रहा है।
- डॉ. आरपी रावत, सीएमओ
