Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी की विदा कराने गए लोगों को ससुराल वालों ने पीटा और तमाशा देखती रही पुलिस, वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 05:48 PM (IST)

    रोजा क्षेत्र के बरनई गांव निवासी रहीस खां की बेटी, जिसका निकाह दियूरिया गांव के इमरान से हुआ था, को निकाह के कुछ दिन बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बेटी की विदा कराने गए लोगों की पुलिस के सामने पिटाई कर दी गई। हंगामे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। रोजा क्षेत्र के बरनई गांव निवासी रहीस खां ने बेटी का निकाह दियूरिया गांव निवासी इमरान से किया था। निकाह के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रहीस दो दिन पहले बेटी को विदा कराने गए थे। वहां बेटी की ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस के सामने ही लाठी-डंडे चलने लगे। एक महिला बेहोश होकर गिर गई। रहीस का आरोप है कि प्रधान के इशारे पर यह विवाद किया गया है जिस वजह से पुलिस भी मदद नहीं कर रही है।

    हंगामे का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।