मौसम : 3.2 डिग्री गिरा पारा, गहराया कोहरा
शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। गलन से न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
शाहजहांपुर : शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। गलन से न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री गिरावट के साथ 5.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे दिन की ठंड भी फीकी रही। अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री के करीब स्थिर रहा।
-----------------
इंसेट
चौबीस घंटे में बदला मिजाज
गुरुवार को दिन तापमान 21.5 व रात में का 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। चौबीस घंटे बाद ही पारा 5.1 तथा 21.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे दिन में निकली धूप भी फीकी नजर आई। हालांकि दोपहर के समय लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया।
-----------------
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार
धूप से रात में कोहरा गहरा गया। इससे वाहनों की गति धीमी रही। सड़क के साथ रेल यातायात पर भी प्रभाव पड़ा। कई ट्रेन विलंब से चली।
------------------- इंसेट
इस तरह गिरा पारा
दिनांक : न्यूनतम तापमान
5 जनवरी : 6.8
6 जनवरी : 7.0
7 जनवरी : 9.7
8 जनवरी : 8.5
9 जनवरी : 8.5
10 जनवरी : 8.3
11 जनवरी : 5.1
------------------