गलन से पारा गिरा, फीकी पड़ी धूप
गुरुवार को गलन के आगे धूप फीकी पड़ गई। रात में 8.3 डिग्री सेल्सियस का तापमान कम होने से लोग ठिठुरते रहे।
शाहजहांपुर : गुरुवार को गलन के आगे धूप फीकी पड़ गई। रात में 8.3 डिग्री सेल्सियस का तापमान पर लोग ठिठुरते रहे। दिन का तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद लोग कांपते नजर आए।
इंसेट
चौबीस घंटे में 0.5 डिग्री गिरा पारा
गुरुवार को दिन तापमान 21.5 व रात में का 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में यह गिरावट 0.2 से 0.5 डिग्री के बीच है। ठंड से बेहाल लोगों के लिए नगर निकाय, तहसील प्रशासन व विद्या प्लाई की ओर से लगवाए गए अलाव राहत दे रहे हैं। साउथ सिटी, बरेली मोड़ अस्पताल, केरूगंज, अंटा, जिला कारागार, कचेहरी चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, बाबा विश्वनाथ, अजीजगंज, गर्रा फाटक, लाल इमली चौराहा, निगोही रोड आदि स्थानों पर अलाव लगाए जा रहे। पुवायां, तिलहर, जलालाबाद समेत नगर पंचायतों की ओर से भी व्यवस्था की गई है।
----------------
इंसेट
तापमान पर एक नजर
दिनांक : न्यूनतम - अधिकतम
5 जनवरी : 6.8 - 21.4
6 जनवरी : 7.0 - 19.5
7 जनवरी : 9.7 - 22.2
8 जनवरी : 8.5 - 22.0
9 जनवरी : 8.5 - 22.0
10 जनवरी : 8.3 - 21.5