विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीज पर फिर लौटा शिफॉन साड़ियों का क्रेज, युवतियों में सिर चढ़कर बोल रहा नायरा सूट का जादू

Published: Thu, 13 Aug 2026 03:25 PM (IST)

हरियाली तीज पर शाहजहांपुर के बाजार में शिफॉन साड़ियों और नायरा सूट का क्रेज लौट आया है। महिलाएं हल्की शिफॉन ...और पढ़ें

शाहजहांपुर के शोरूम पर सूट पसंद करती महिला। जागरण

शाहजहांपुर के शोरूम पर सूट पसंद करती महिला। जागरण

HighLights

  1. डिजाइनर फ्रॉक के साथ ही एलाइंग सूट में दिख रहा आधुनिक अंदाज

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। हरियाली तीज के अवसर पर बाजार में महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधानों की नई रेंज उपलब्ध है। साड़ियों, सूट और लहंगों में इस बार फैशन और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। महिलाएं हल्की और आरामदायक साड़ियों को प्राथमिकता दे रही हैं, जबकि युवतियों के बीच नए डिजाइन के सूट और लहंगे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार शिफाॅन की साड़ियों का दौर फिर लौट आया है।

शिफाॅन की साड़ियों में हैंडवर्क के साथ डिजिटल प्रिंट की नई रेंज आई है। हल्की होने के कारण इन्हें पहनना और संभालना आसान है। तीज के लिए खरीदारी करने आई महिलाएं शिफाॅन की साड़ियों को विशेष रूप से पसंद कर रही हैं।

साड़ियों में विभिन्न डिजाइन और पैटर्न उपलब्ध हैं, हालांकि अधिकांश महिलाएं प्लेन साड़ियों को अधिक पसंद कर रही हैं। तीज के पर्व को देखते हुए बाजार में हरे रंग की साड़ियों की विशेष रेंज उतारी गई है। साड़ियों की कीमत 800 से 2500 रुपये तक है।

दुकानदारों का कहना है कि इस बार मध्यम कीमत वाली साड़ियों की मांग अधिक है। युवतियों के लिए नए विकल्पों में काट सेट, एलाइंग सूट और नायरा सूट शामिल हैं।

ये परिधान पारंपरिक और आधुनिक फैशन का मेल प्रस्तुत करते हैं। दुकानदारों के अनुसार, काॅलेज जाने वाली युवतियों और कामकाजी महिलाओं में ऐसे सूट की मांग बढ़ी है, जिन्हें त्योहारों के साथ सामान्य अवसरों पर भी पहना जा सके।

तीज को लेकर साड़ियों की मांग बढ़ी है। शिफान की हल्की साड़ियां महिलाओं को काफी पसंद आ रही हैं। डिजिटल प्रिंट और हैंडवर्क वाली साड़ियों की नई रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। - पूरन सिंह सोनू, रेडीमेड वस्त्र विक्रेता

युवतियों के लिए फ्राॅक सूट, काट सेट, नायरा सूट और एलाइंग सूट की नई रेंज आई है। युवतियां ऐसे परिधान पसंद कर रही हैं, जिनमें पारंपरिक और आधुनिक फैशन दोनों का मेल हो। - कीरत सिंह, रेडीमेड वस्त्र विक्रेता


यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में बड़ा कदम: शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी गोद लेगी 10 ग्राम पंचायतें, बदलेंगी गरीब परिवारों की तस्वीरें