Move to Jagran APP

देश में बढ़ा सामाजिक सद्भाव : खन्ना

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जब से देश में सद्भाव बढ़ा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 08:05 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 08:05 PM (IST)
देश में बढ़ा सामाजिक सद्भाव : खन्ना
देश में बढ़ा सामाजिक सद्भाव : खन्ना

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से सामाजिक सद्भाव है। कश्मीर में पत्थरबाजी में कमी आई, आतंकवादी घटनाओं पर भी काफी हद तक अंकुश लगा।

loksabha election banner

खन्ना गांधी भवन प्रेक्षागृह में अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का नारा देखकर शौचालय भी बनवाने शुरू किए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादे जनता से किए थे उन्हें बिना भेदभाव के पूरे किया है। राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के हितों को भी ध्यान में रखा है। प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे ज्यादा सदस्यता वाली पार्टी बनने के साथ-साथ 21 प्रदेशों में सत्ता हासिल कर चुकी है। केंद्र व प्रदेश सरकार में किसी भी मंत्री पर अभी तक भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है। इससे पहले कार्यक्रम को सफल बनाने वालों का अतिथियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रदेश अनुसूचित मोर्चा पंकज पवार, अनुसूचित वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लाल जी निर्मल, अशोक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, विधायक चेतराम, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, राहुल सागर, मुरारी लाल भास्कर, रामनिवास गौतम, अरुण गुप्ता, राजीव सागर, सुरेंद्र, प्रदीप, सुनील भारती, संतोष कुमार, नर¨सह, छमा वर्मा, सरोज कनौजिया आदि मौजूद रहे।

--------

पॉलीथिन का किया प्रयोग

गांधी भवन प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में पॉलीथिन का खूब इस्तेमाल। अतिथियों के मंच पर भी पॉलीथिन रखी रही, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.