मठिया के महाराजा के सामने कैबिनेट मंत्री ने लगाई हाजिरी
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : शहर में गणेशोत्सव की धूम जारी है। मंडपों में विराजमान
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :
शहर में गणेशोत्सव की धूम जारी है। मंडपों में विराजमान किए गए गणपति बप्पा के दर्शनों के लिए दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता से प्रदेश की जनता की सुख शांति की कामना की।
चारखंभा स्थित मैरिज लॉन में स्थापित किए गए मठिया के महाराजा की पूजा अर्चना की गई। संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी वहां पहुंचे। उन्होंने वहां पर भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। खन्ना ने सुख शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। उनसे प्रार्थना की है कि लोगों के कष्ट दूर करें। उनके साथ सुचित सेठ, अनिल वाजपेयी बाण आदि रहे। शाम में पुजारी राजीव मिश्रा ने आरती की। वहां पर दीपदान भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने तेल के दीये जलाये। एक साथ सैंकड़ों की संख्या में दीये जलने से मंडप समेत पूरा परिसर जगमग हो उठा। वहां पर दीपावली जैसा माहौल लगने लगने लगा था। इस दौरान अंकुर कटियार, अमित अवस्थी, मनोज अग्रवाल, शैलेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
---------
इन स्थानों पर भी हुये आयोजन
चौक में चल रहे श्री गणेश उत्सव में क्षत्रिय धर्मशाला में सुबह आरती हुई। इसके बाद भगवान को मोदक का भोग लगाया गया। इस दौरान राजीव खन्ना, रुपेश पवार, दीपक ¨सह, विकास वर्मा, सचिन खांडे, शिवम चौहान, विशाल मोरे, ¨पटू पवार, शिवाजी राव खांडे, विश्राम चौहान, प्रकाश मोरे, आदि मौजूद रहे। खिरनीबाग धर्मशाला में महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से सजाए गए मंडप में भगवान गणेश की आरती हुई। मराठा समुदाय के लोगों ने भगवान की स्तुति की। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।