Move to Jagran APP

भाजपा की सत्ता के रहते उत्तर प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंचाः नरेश

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सत्ता आई है तभी से देश व प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंचता जा रहा है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 12:45 AM (IST)
भाजपा की सत्ता के रहते उत्तर प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंचाः नरेश
भाजपा की सत्ता के रहते उत्तर प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंचाः नरेश

शाहजहांपुर(जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सत्ता आई है तभी से देश व प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंचता जा रहा है। योगी सरकार में किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। किसानों का गेहूं व गन्ना माफियाओं ने लूट कर बर्बाद कर दिया है जिससे किसानों का उत्पीडऩ व शोषण हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ तो केवल हवाई दौरे कर जनता को गुमराह कर रहे है।

loksabha election banner

जब से भाजपा सरकार तब से जंगलराज 

लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते में गांव सिउरा में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। योगी सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर नही खरीदा जा रहा है और आज भी गन्ना किसानों का गन्ना आधे से ज्यादा खेतों में खड़ा सूख रहा है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जंगलराज कायम है, लूट, हत्या, दुष्कर्म, जैसे संगीन अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काफी हद तक थानों में घटनाएं दर्ज ही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमें दर्ज किए जा रहे जिसका जनता जवाब देगी। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एमएलसी अमित यादव के पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल ङ्क्षसह यादव की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सत्यपाल ङ्क्षसह यादव से जुड़ी तमाम यादों पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्यपाल ङ्क्षसह यादव ने हमेशा समाज को एक सूत्र में बांधकर जनता हित में कार्य किए है। इस दौरान एमएलसी अमित यादव ने फूल मालाओं से स्वागत भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.