धान की रोपाई पर डीजल के बढ़े दाम लगा रहे ब्रेक
कोरोना से जंग लड़ रहे किसानों को डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम ने कमजोर करना शुरू कर दिया है।
जेएनएन, रोजा, शाहजहांपुर : कोरोना से जंग लड़ रहे किसानों को डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम ने कमजोर करना शुरू कर दिया है। पिछले 18 दिनों में डीजल और पेट्रोल के दामों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। धान रोपाई के समय डीजल के तेजी से दाम बढ़ने से किसानों में मायूसी छा गई है।
अनलॉक वन लागू होने के बाद किसानों व वाहन चालकों को सरकार से बड़ी उम्मीदें थी। कि पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी आएगी। लेकिन रुपये कम होने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। जिस वजह से किसानों के सामने जहां धान रोपाई का संकट खड़ा हो गया है तो वहीं वाहन चालकों के भी पहिये थमना शुरू हो गए है। लेकिन 18 दिनों में आठ रुपये से अधिक की भारी बढ़ोतरी से संकटकाल में एक बहुत बड़ा झटका है। किसान डीजल खरीदना उनकी मजबूरी बता रहे हैं। वहीं पेट्रोल पंप मालिक और ट्रांसपोर्टर डीजल के रेटो से बिक्री से बहुत ज्यादा कमी ना होने की बात कह रहे हैं।
वाहन भी नहीं पकड़ पा रहे रफ्तार
कोरोना की वजह से वाहन भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे है। सामान्य दिनों के मुकाबले जहां यात्री 30 फीसद ही सफर कर रहे है जिस वजह से वाहन चालकों को ठीक से खर्च निकाला तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब किराया भी बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
कोरोना जैसी महामारी और चीन से लड़ने के लिए सरकार अपने खजाने खोल रही हैं तो जरूरत हैं आम जनता के सहयोग की जो कि पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ा कर ही आर्थिक सहयोग दिया जा सकता है। आम जनता को सरकार संभाल लेगी और सरकार को जनता।
अभय सिंह, पेट्रोल पंप ओनर सरकार को किसान के लिए रेट की अलग से व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे समस्या का सामना न करना पड़े। 18 दिन में आठ रुपये से अधिक डीजल महंगा हो गया है। राहत देने वाली सरकार रुलाने का काम कर रही है।
तेजपाल सिंह, किसान लॉकडाउन से पहले पेट्रोल के दाम भी कम थे और सवारियां भी अधिक बैठा सकते थे। अब न सवारियां मिल रही हैं और दाम बढ़ने से किराया उतना नहीं मिल रहा है। खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।
कुलदीप राठौर, टेंपो चालक
एक सप्ताह में पेट्रोल-डीजल के दाम
-15 जून : डीजल 67.77़ पेट्रोल 77.65
-16 जून : डीजल 68.25, पेट्रोल 78.01
-17 जून : डीजल 68.67 , पेट्रोल 78.43
- 18 जून : डीजल 69.16, पेट्रोल 78.84
- 19 जून : डीजल 69:65, पेट्रोल 79.27
- 20 जून : डीजल 70.11, पेट्रोल 79.66
- 21 जून : डीजल 70.58, पेट्रोल 79.93
- 22 जून डीजल 71.02 , पेट्रोल 80.18
- 23 जून डीजल 71.44, पेट्रोल 80.33
- 24 जून : डीजल 71.81, पेट्रोल 80.33