Move to Jagran APP

धूप और धरा के बीच दीवार बनी धुंध

ष्द्धद्गष्द्म ह्नह्वड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ ह्मद्बठ्ठद्द ह्मश्रड्डस्त्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:20 AM (IST)
धूप और धरा के बीच दीवार बनी धुंध
धूप और धरा के बीच दीवार बनी धुंध

जेएनएन, शाहजहांपुर : दिवाली की आतिशबाजी, उद्योगों के जहरीला धुआं तथा पराली जलाने की पारंपरिक प्रवृत्ति ने हवा को जहरीला बना दिया है। बारिश न होने से वायुमंडल में प्रदूषण का आवरण तैयार हो गया। अचानक आ‌र्द्रता में इजाफा होने पर नमी भी 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक का ताप पाकर धरा और धूप के बीच दीवार बन गई। नतीजतन रविवार को लोग धूप को तरस गए। हालांकि दोपहर बार हल्की धूप निकली, लेकिन धुंध के कारण ऊष्णता काफी कम रही।

loksabha election banner

दिवाली पर पांच गुना जहरीली हो गई थी हवा

दिवाली की रात शहर में जमकर आतिशबाजी छुटाई गई। बारूद के जलने से एआइक्यू लेबल (एअर क्वालिटी इंडेक्स) 104 व 160 के सामान्य स्तर से बढ़कर 477 व 601 एआइक्यू के बेहद खतरनाक सूचकांक पर पहुंच गया। बारिश न होने से वायुमंडल में जहरीली गैसों का आवरण बना रहा। 31 अक्टूबर के बाद वायुमंडल की आ‌र्द्रता 64 फीसद से बढ़कर 92 फीसद पर पहुंच गई। 30 से 31 डिग्री सेल्सियस का तापमान पाकर नमी ने धुंध का रूप ले लिया। पहले से मौजूद जहरीली हवा के साथ मिलकर नमी की धुंध अब सूर्य की धूप और धरा के बीच दिवार बन गई है।

फसलों को हो सकता नुकसान

जिला कृषि अधिकारी डा. सतीश चंद्र पाठक का कहना है कि यदि लंबे समय तक धुंध वाला मौसम रहा तो पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया प्रभावित होगी। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने की सलाह दी है। कहा कि पकड़े जाने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। मौसम का तापमान (सेल्सियस में) व आ‌र्द्रता (फीसद में) पर एक नजर

दिनांक : अधिकतम - न्यूनतम : आ‌र्द्रता सुबह- शाम एक नवंबर : 30.2 - 17.3 : 92 - 76

दो नवंबर : 31.2 - 17.2 : 91 - 68

तीन नवंबर : 30.2 - 18.7 : 87 - 70 27 अक्टूबर दिवाली के दिन शहर में वायु प्रदूषण की यह थी स्थिति क्षेत्र, मुहल्ला : सुबह व शाम - पीएम 2.5 - पीएम-10 मोहन नर्सिग होम : 10.00 बजे - 160- 510 - 269- 618 तारीन टिकली : 10.40 बजे - 151 - 477 - 204 - 541 घंटाघर क्षेत्र : 11.00 बजे - 154 - 365 - 221- 528 कच्चा कटरा : 11.29 बजे - 188- 406 - 299- 490 हेडपोस्ट आफिस : 11. 30 - 104- 217 - 168. - 298 टाउनहाल : 9 व 10 बजे - 168- 406 - 281 - 601 सदर बाजार : 8.30 व 10.30 बजे - 159 -330 - 273- 480 एआइक्यू ( एअर क्वालिटी इंडेक्स) के यह है मानक

10 से 30 : अच्छा

51 से 100 : संतोषजनक

100 से 200 : मध्यम

201 से 300 : खराब

301 से 400 : बेहद खराब

401 से 500 : खतरनाक

501 से 600 : बेहद खतरनाक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.