SIR in UP: एसआईआर में लापरवाही पर एक्सईएन समेत दो को नोटिस, समय से काम न करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
शाहजहांपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा की। जिसमें लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा की। जिसमें लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित दो का स्पष्टीकरण मांगा। जबकि बिना अनुमति जिला छोड़ने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। उन्होंने समय से कार्य न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
कलक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर क्षेत्र के बूथवार फार्म जमा होने, डिजिटाइजेशन, मैपिंग एवं एएसडी कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कार्य में लगाए गए जिलास्तरीय अधिकारियों से नगर क्षेत्र के बूथवार प्रगति में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल, अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार की प्रगति ठीक न होने पर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार के बिना अनुमति से मुख्यालय छोड़ने व प्रगति ठीक न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए कहा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचे हुए फार्म घर-घर से प्राप्त कर डिजिटाइजेशन, मैपिंग व एएसडी कार्य चार दिसंबर से पहले शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मैपिंग कार्य में प्रगति बढ़ाई जाए। सभी कार्यों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। जिस कार्यालय में कार्य होते नहीं मिलेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं बूथ पर बैठकर दो दिनों में कार्य संपन्न कराना सुनिश्चित करें।गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जाए। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।