Move to Jagran APP

हौजरी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सर्वे को पहुंची एसआइबी

हौजरी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सर्वे को पहुंची एसआइबी

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 12:07 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 12:07 AM (IST)
हौजरी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सर्वे को पहुंची एसआइबी
हौजरी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सर्वे को पहुंची एसआइबी

हौजरी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सर्वे को पहुंची एसआइबी

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : शहर के प्रतिष्ठित हौजरी व्यापारी नीरज गुप्ता के प्रतिष्ठान व गोदाम पर गुरुवार दोपहर बरेली से राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआबी) की टीम सर्वे करने पहुंची। विभाग की उपायुक्त नीरा श्रीवास्तव के नेतृत्व में बरेली मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों की 50 सदस्यीय टीम ने अभिलेखों खंगाले। देर शाम तक जांच जारी थी। शहर के कटिया टोला मुहल्ला निवासी नीरज गुप्ता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कोषाध्यक्ष हैं। यहां उनका प्रतिष्ठान एक ही परिसर में है। उनका हौजरी का थोक व फुटकर का बड़ा कारोबार है। जिले के अतिरिक्त हरदोई, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, सीतापुर समेत अन्य जनपदों में भी उनके यहां से माल जाता है। दोपहर टीम उपायुक्त नीरा श्रीवास्तव टीम के साथ पहुंचीं। तो वहां मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। इसके बाद उपायुक्त ने प्रतिष्ठान में रखे माल व अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। टीम ने तारीन बहादुरगंज स्थित गोदाम पर भी जांच की। नीरज गुप्ता जिले से बाहर हैं। इसलिए वहां पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ व अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने टीम जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही। उपायुक्त नीरा ने बताया कि इसमें देर रात या शुक्रवार सुबह तक का समय लग सकता है। अभी वह कुछ नहीं बता सकती हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बता पाना संभव होगा। पहले भी हो चुकी जांच एसआइबी के अचानक पहुंचने और जांच शुरू करने से अन्य व्यापारियों में भी खलबली मची हुई है। कुछ दिन पहले जलालाबाद में सराफा व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर भी राज्य कर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची थी। हालांकि वहां अभिलेखों में कोई खास कमी नहीं मिली थी। इससे पहले शहर में भी एसआइबी ने कुछ बड़े उद्यमियों की फैक्ट्रियों में जांच की थी। जहां कमी मिली थी वहां अर्थदंड वसूला गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.