विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से परचूनी दुकानदार की मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 21 Sep 2018 11:54 PM (IST)

बुखार की चपेट में आकर परचूनी दुकानदार की बुखार से मौत हो गई।

बुखार से परचूनी दुकानदार की मौत
बुखार से परचूनी दुकानदार की मौत

शाहजहांपुर : बुखार की चपेट में आकर परचूनी दुकानदार की बुखार से मौत हो गई। उसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। क्षेत्र गांव हथौड़ा में जानकी नगर रोड निवासी 40 वर्षीय अशोक को करीब पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने तीन दिन पहले उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान लखनऊ के निजी अस्पताल में अशोक की मौत हो गई। अशोक की मौत से घर में कोहराम मच गया।