रंजिश में युवक के गोली मारी, रिपोर्ट दर्ज
¨सधौली क्षेत्र में पुरानी रंजिश में रास्ते में घेरकर युवक के गोली मार दी।
शाहजहांपुर : ¨सधौली क्षेत्र में पुरानी रंजिश में रास्ते में घेरकर युवक के गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी ब्रजनंदन ने बताया कि वह शनिवार की शाम को जिला अस्पताल में भर्ती अपने मामा जयवीर को देखने आया था। रात करीब नौ बज वह अपने फूफा मंगल ¨सह के साथ बाइक से घर जा रहा था। तभी गांव से पहले एक बाग में घात लगाये बैठे सौरव ¨सह, गौरव ¨सह, दिनेश ¨सह और कौशल ने उस पर फाय¨रग कर दी। जिसमें उसने भागकर अपनी जान बचाई। एक गोली उसके दाहिने बाजू में लगी। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गये। उसने बताया कि 15 दिन पहले दूसरे पक्ष से उसका विवाद हो गया था। जिसमें उसके और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है। मामले में आरोपितों को तलाश किया जा रहा है।