शिशिर बनाए गए अभाविप के महानगर अध्यक्ष
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को एसएस कॉलेज में हुई। जिसमे महानगर इकाई का गठन किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला को बनाया गया।
जेएनएन, शाहजहांपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को एसएस कॉलेज में हुई। जिसमे महानगर इकाई का गठन किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला को बनाया गया। उपाध्यक्ष डॉ. आलोक दीक्षित, मुदित को महानगर मंत्री, सहमंत्री प्रशांत सैनी, श्रुति गुप्ता, खुशी वर्मा, अनुज जौहरी को बनाया गया। आंदोलन प्रमुख आदित्य गंगवार, सह आंदोलन प्रमुख अरुणिमा, सोशल मीडिया प्रमुख सागर सोनी, सह सोशल मीडिया प्रमुख अनुशा मिश्रा को बनाया गया। इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह, विभाग सह प्रमुख डॉ. अनुराग अग्रवाल, विभाग संगठन मंत्री नीटू शर्मा, मृदुला शुक्ला, यश सक्सेना, अरविद, आदित्य, सौरभ यादव, मानस कुमार, सचिन सक्सेना, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।