विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 माह की गर्भवती की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; दारोगा के व्यवहार का वीडियो वायरल

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:22 PM (IST)

शाहजहांपुर के बंडा में एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जिस पर स्वजनों ने चिकित्सक पर ...और पढ़ें

अस्पताल के बाहर हंगामा करते स्वजन

अस्पताल के बाहर हंगामा करते स्वजन

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। स्वजन ने चिकित्सक पर इलाज लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अस्पताल में विरोध जताया। पुलिस के समझाने पर स्वजन शांत हुए।

बंडा के ढका घनश्याम गांव निवासी शैलेश की सात माह की गर्भवती पत्नी रेखा को बुखार आ रहा था। मंगलवार दोपहर बाद स्वजन उन्हें लेकर बंडा के जीवन रेखा अस्पताल ले गए।चिकित्सक ने भर्ती कर ड्रिप लगा दी।

कुछ देर बाद तबीयत और बिगड़ गई तो चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया। शहर लाने पर रेखा की मृत्यु हो गई। देर रात स्वजन शव लेकर जीवन रेखा अस्पताल पहुंच गए।आरोप लगाया कि उपचार में लापरवाही बरती गई।

रेखा को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। कुछ देर बाद पहुंचे एक दारोगा के व्यवहार को लेकर भी स्वजन ने विरोध जताया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में धान खरीद का बड़ा 'खेल': आवक 20 लाख क्विंटल पार, कागजों पर 13 हजार और पोर्टल पर सिर्फ 3300