विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

200 अपराधियों के साथ अब जमानतदार भी पुलिस के राडार पर, फर्जीवाड़ा किया तो सीधे होगी जेल!

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:08 PM (IST)

शाहजहांपुर पुलिस ने 200 सक्रिय अपराधियों और उनके जमानतदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। यक्ष ऐप से चिह्नित ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. जलालाबाद, मदनापुर, निगोही के रहने वाले हैं ज्यादातर अपराधी, जल्द खुलेगी हिस्ट्रीशीट

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। अपराधियों के साथ अब उनके जमानतदार भी पुलिस के राडार पर हैं। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्ययोजना तैयार की है। यक्ष एप के जरिए जिले के 200 सक्रिय अपराधियों को चिह्नित किया गया है। ये अपराधी शाहजहांपुर के अलावा दूसरे जिलों और प्रदेशों में भी लूट, डकैती, छिनैती और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

पिछले तीन वर्ष में कई अपराध करने वाले इन बदमाशों के जमानतदारों का सत्यापन कराया जा रहा है। अभिलेखों की जांच के बाद फर्जी जमानतदारों पर कार्रवाई होगी। एक ही व्यक्ति द्वारा कई अपराधियों की जमानत लेने के मामलों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

Crime Surveillance Infographic Poster

जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद फिर अपराध में लिप्त हुए लोगों की सूची तैयार कर उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस महानिदेशक की सख्ती के बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने 13 बिंदुओं पर कार्रवाई शुरू कराई है।

एएएसी ग्रामीण दिक्षा भंवरे और एएसपी सिटी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। दोनों अधिकारी गांवों में जाकर सभ्रांत नागरिकों से संवाद कर रहे हैं, ताकि छोटी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचे।

Hindi Police Investigation Infographic Collage

पहले चरण में जलालाबाद के सराय साधौ, मदनापुर के पंखिया खेड़ा और निगोही के गांवों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि तीन वर्ष के भीतर अपराध करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में धान खरीद का बड़ा 'खेल': आवक 20 लाख क्विंटल पार, कागजों पर 13 हजार और पोर्टल पर सिर्फ 3300