विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahjahanpur News: छात्राओं का स्कूल अनुदेशक ने किया यौन उत्पीड़न, मोहम्मद अली समेत तीन पर FIR दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Nirmal Pareek
Published: Sun, 14 May 2023 09:31 PM (IST)

Shahjahanpur News जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की हिंदू छात्राओं का स्कूल अनुदेशक द्वारा यौन उत्पीड़न किया जा ...और पढ़ें

छात्राओं का स्कूल अनुदेशक ने किया यौन उत्पीड़न, तीन पर FIR दर्ज
छात्राओं का स्कूल अनुदेशक ने किया यौन उत्पीड़न, तीन पर FIR दर्ज

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर: जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की हिंदू छात्राओं का स्कूल अनुदेशक द्वारा यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। परेशान छात्राओं ने स्वजन को उसकी करतूत बताई। रविवार को पुलिस 12 छात्राओं के घर पहुंची। आरंभिक जांच के आधार पर तीनों को हिरासत में ले लिया है।

सभी छात्राओं ने कहा कि अनुदेशक मोहम्मद अली आए दिन अश्लील हरकत करता था। सहायक अध्यापक उजमा और प्रधानाचार्य अनिल कुमार से कई बार शिकायत की मगर, डांटकर भगा देते थे। सीओ प्रियांक ने बताया आरंभिक जांच के आधार पर तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।

बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि उजमा और अनिल को निलंबित कर दिया है। अनदेशक की सेवा भी समाप्त की जा रही। स्कूल की एक अन्य शिक्षक का आरोप है कि अनुदेशक हिंदू छात्राओं को ही निशाना बनाता था।