विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाईवे पर पंक्चर पिकअप का टायर बदल रहा था चालक, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार मौत; मौके पर ही थमीं सांसें

Published: Sat, 05 Sep 2026 01:50 PM (GMT+05:30)

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंक्चर टायर बदल रहे पिकअप चालक आशीष दुबे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नगला हाजी गांव के पास शनिवार सुबह हुआ हादसा

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह पंक्चर होने पर टायर बदल रहे चालक आशीष दुबे को किसी वाहन से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन भगा ले गया। मदनापुर के समसपुर गांव निवासी आशीष पिकअप चलाते थे।

शनिवार सुबह वह बहराइच से केला लेकर मीरानपुर कटरा मंडी जा रहे थे। तिलहर के नगला हाजी गांव के पास पिकअप का पहिया पंक्चर हो गया। आशीष पिकअप को सड़क किनारे लगाकर पंक्चर ठीक कर रहे थे।

उसी दौरान बरेली की ओर जा रहे किसी भारी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आशीष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर बरेली की ओर जाने वाला यातायात भी बाधित हो गया। शव व पिकअप हटवाकर यातायात शुरू कराया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- GST कलेक्शन में शाहजहांपुर की छलांग: यूपी में 9वें नंबर पर पहुंचा जिला, गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक्स से बढ़ा राजस्व