Shahjahanpur News: प्रलोभन से ईसाई बनाने के मामले में पांचवीं FIR, आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर में प्रलोभन देकर ईसाई बनाने के आरोप में पांचवीं प्राथमिकी दर्ज की है। निगोही थाना क्षेत्र के चेना रुरिया गांव में हेमराज नामक व्यक्ति पर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। हिंदू युवा वाहिनी के विरोध के बाद पुलिस ने सभा बंद करा दी और आरोपी हेमराज को गिरफ्तार कर लिया। उस पर धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई बनाने के मामले में पांचवीं प्राथमिकी दर्ज हुई है। निगोही चेना रुरिया गांव हेमराज के घर पर रविवार शाम चंगाई सभा में लोगों को मतांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ओं के विरोध के बाद पुलिस ने सभा बंद करा दी थी।
प्रलोभन देकर ईसाई बनाने में पांचवी प्राथमिकी
संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने उसके विरुद्ध तहरीर देते हुए बताया कि घर पर लगभग 60 लोग मौजूद थे, जिन्हें हेमराज ईसाई बनने पर आर्थिक मदद का लालच दे रहा था। विरोध करने पर उसने लोगों को उकसाकर हमले की कोशिश की।
पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम की धारा 3 व 5/1 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। एक दिन पहले खुटार में हरिश्चंद्र व उसके बेटे शैलेश को पुलिस ने पकड़ा था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।