शराब पीने से रोका तो हैवान बना पति: पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, 1 बच्चे को ले भागा
शाहजहांपुर के अल्हागंज में शराब पीने से रोकने पर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। अल्हागंज में शराब पीने से टोकने पर युवक ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन व सिर पर वार करके हत्या कर दी। आरोपित एक बच्चे को साथ लेकर भाग गया।
चौरसिया मुहल्ला निवासी लस्सी विक्रेता अवनीश की आठ वर्ष पहले फर्रुखाबाद निवासी सुशीला से शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। शराब पीने के आदी अवनीश को सुशीला अक्सर टोकती थीं।
इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। बुधवार दोपहर भी उनके बीच झगड़ा हुआ तो अवनीश ने घर में रखी कुल्हाड़ी से सुशीला पर वार कर दिए।
चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो अंदर खून से लथपथ शव पड़ा था। आरोपित मौके से एक बच्चे को लेकर भाग गया। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि सुशीला 15 दिन पहले ही मायके से आई थी।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में धान खरीद का बड़ा 'खेल': आवक 20 लाख क्विंटल पार, कागजों पर 13 हजार और पोर्टल पर सिर्फ 3300
