विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली पर घर आने-जाने वालों के ल‍िए अच्‍छी खबर, शाहजहांपुर से चलेंगी 50 अतिरिक्त बसें; स्‍पेशल ट्रेनों की भी घोषणा

Published: Wed, 25 Feb 2026 02:43 PM (IST)

होली के लिए शाहजहांपुर से यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे और रोडवेज ने विशेष प्रबंध किए हैं। रेलवे ने पर्व ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। होली पर घर आने-जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने जहां पर्व विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर दी है।वहीं रोडवेज की ओर से रोजाना 50 अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

मजदूर पेशा और नौकरी के लिए तमाम लोग जिले से बाहर दूसरे शहरों व राज्यों में रहते हैं। जहां से होली, दिवाली, भैयादूज तथा रक्षाबंधन जैसे पर्वों को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए आते व जाते हैं।इसको लेकर बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ रहती है। इस बार भी नियमित ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल हो गया है, जहां कुछ ट्रेनों में 150 से ऊपर तक वेटिंग पहुंच गई है।

तमाम ट्रेनों में रिग्रेट यानि सीट खाली नहीं दिखा रहा है। इसको ध्यान में रखकर रेलवे की ओर मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों के लिए 26 पर्व विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसमें शाहजहांपुर में ठहराव वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस को 27 फरवरी व छह मार्च को चलाया जाएगा। ट्रेन कुल दो फेरे लेगी।

दिल्ली से चलकर शाम पांच बजे आएगी। 04302 मुजफ्फरपुर विशेष किराया स्पेशल ट्रेन को 25 व 28 फरवरी तथा तीन मार्च को चलेगी। 04204 लखनऊ विशेष होली स्पेशल को चलाया गया है। सीएमआइ एसके ठाकुर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को विशेष ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा होगी।

दिल्ली रूट पर बढ़ेगी बसें, लोकल रूट पर भी चलेगी

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि 28 से चलाई जाएंगी। यह दिल्ली के रूट पर चलेगी। इसके अलावा जिस रूट पर भी यात्री अधिक होंगे, उस पर बस को चलाया जाएगा। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक का कहर: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ट्रक ने बैलगाड़ियों को टक्कर मारी, एक की मौता