फसल बचाने की कोशिश बनी काल: शाहजहांपुर में खंभे से टूटा बिजली का तार, तड़पकर पिता-पुत्र की जान गई
शाहजहांपुर के इंदेपुर गांव में खेत पर झटका मशीन का तार लगाते समय बिजली का तार टूटकर गिरने से श्यामाचरण ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। खेत पर लगे झटका मशीन के तार पर बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे तार बांध रहे इंदेपुर निवासी श्यामाचरण व उनके बेटे सुमित वर्मा की मृत्यु हो गई।
खेत में लगी बाजरा की फसल को बेसहारा पशु नुकसान पहुंचा रहे थे। जिनसे फसल बचाने के लिए दोनों लोग खेत पर झटका मशीन का तार लगा रहे थे। तार को बांधने के दौरान उसका एक सिरा सपोर्ट के लिए बिजली के खंभे से बांध दिया था।
इसी दौरान बिजली का तार टूटकर बांधे जा रहे तार पर गिर गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। श्यामाचरण चपेट में आ गए। पिता को तड़पता देख सुमित बचाने के लिए दौड़े।
मगर वह भी करंट की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने उनके स्वजन को सूचना दी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है।
