Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ईमानदार, बाकी सब भ्रष्ट : शिवपाल ¨सह

पूर्व मंत्री व सपा विधायक शिवपाल ¨सह यादव शुक्रवार को प्रेसवार्ता की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 07:11 PM (IST)
मुख्यमंत्री ईमानदार, बाकी सब भ्रष्ट : शिवपाल ¨सह
मुख्यमंत्री ईमानदार, बाकी सब भ्रष्ट : शिवपाल ¨सह

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : पूर्व मंत्री व सपा विधायक शिवपाल ¨सह यादव शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर नरम और सरकार पर गरम दिखे। बोले मुख्यमंत्री तो ईमानदार है, लेकिन नीचे के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त है। साल भर में दस गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया है। प्रदेश की जनता परेशान है। किसान, व्यापारी, बेरोजगार, नौजवान सभी ठगा महसूस कर रहे। यदि सपा, बसपा, कांग्रेस व जनता दल का गठबंधन हो गया तो भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

loksabha election banner

विधायक शिवपाल ¨सह एमनजई जलालनगर स्थित पूर्व विधायक स्व. रफ्फन खां की कोठी पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पुवायां में एक निजी कार्यक्रम में जाते समय शिवपाल ¨सह यहां रुके। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी को जनता अच्छे दिन के रूप में देख रही थी। लेकिन अब जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। न किसी के खाते में 15 लाख आए और न ही दो करोड़ नौकरी मिली।

सपा को मजबूत बनाने के लिए बनाया है सेकुलर मोर्चा

चाचा- भतीजे के झगड़े पर टिप्पणी करने से शिवपाल ¨सह बचते रहे। उन्होंने कहा वर्तमान में वह सपा के विधायक है। संगठन में पद नहीं है लेकिन पद से काम बड़ा है। उन्होंने कहा कि मुलायम ¨सह यादव हमारे नेता है, सपा को मजबूत बनाने के लिए समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाया गया है। मोर्चा से खाली लोगों को काम दिया जाएगा। देवरिया कांड शर्मनाक

देवरिया, मुजफ्फरनगर की घटना को विधायक शिवपाल ¨सह ने प्रदेश के लिए शर्मनाक बताया। कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए अभिशाप है, लेकिन जब नेता और संत दुष्कर्म में शामिल हो तो यह ¨चतनीय है। इसलिए वर्तमान में सावधान रहने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.