गंदगी में खत्म हो रहा स्वच्छता अभियान
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए वार्ड स्वच्छता अभियान शुरू किया गया था।
शाहजहांपुर : शहर को स्वच्छ बनाने के लिए वार्ड स्वच्छता अभियान शुरू किया गया था। जिला स्तरीय अधिकारियों की भी प्रत्येक वार्ड में ड्यूटी लगाई गई थी। जो प्रतिदिन साफ-सफाई, अतिक्रमण व अन्य समस्याओं का निराकरण कराने वार्डों में निकल रहे है। यहीं नहीं कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व डीएम अमृत त्रिपाठी भी कई बार वार्डों का निरीक्षण कर चुके है। 15 दिसंबर को अभियान का समापन भी हो रहा है। लेकिन अधिकांश मुहल्ले ऐसे है जहां स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। प्लाटों में जहां कूड़ा पड़ना बंद नहीं हो रहा है वहीं कुछ सार्वजनिक स्थान भी है जहां नियमित गंदगी फैली रहती है। ---------
जिन अधिकारियों की वार्डों में ड्यूटी लगाई गई थी। वह दिन अपनी-अपनी रिपोर्ट वाट्सएप ग्रुप पर देते है लेकिन तमाम ऐसी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है जिनका अधिकारियों ने नगर आयुक्त तक को अवगत कराया।
---------- फोटो : 14एसएचएन 1
शहरवासियों में स्वच्छता की अलख जगाने को 30 नवंबर को की शाम मिशन स्कूल के मैदान पर 11 हजार दीप जलाए गए थे। जिसमे आधा दर्जन से अधिक संस्था के सदस्यों ने हिस्सा लिया था। सभी ने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिया था। लेकिन कुछ दिन में ही यहां फिर से गंदगी का अंबार लगना शुरू हो गया। अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को भी इससे कोई वास्ता नहीं रह गया। फोटो : 14एसएचएन 2
स्वच्छता अभियान की शुरूआत हर दिन कलेक्ट्रेट परिसर से होती है। कई बार अधिकारी भी इसकी मॉनीट¨रग करने पहुंचे थे। लेकिन जिला कोषागार कार्यालय व नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बीच में नाली गंदगी से पटी है। साथ ही यहां पुड़िया की पीक भी थूकी गई है जो सफाई करने वाले कर्मचारियों को नजर नहीं आती है। -------- फोटो : 14एसएचएन 3 व 7
मुहल्ला रेती से मंडी जाने वाले रोड किनारे तो कूड़ा डलाव घर ही बना दिया गया है। लेकिन अधिकारी कूड़ा उठवाने को लेकर बिलकुल भी गंभीर नजर नहीं आते है। जबकि इसी रोड से लोग शहर में प्रवेश करते है। जिससे बाहरी लोग भी शहर में साफ-सफाई का आंकलन आसानी से कर लेते है। फोटो : 14एसएचएन 4
बहादुरगंज स्थित शहर विद्युत उपकेंद्र के आस-पास की स्थिति तो बहुत ज्यादा खराब है। यहां दीवार किनारे तो पूरा तालाब बनता जा रहा है। आस-पास के लोग यहां कूड़ा भी डालते रहते है। जबकि यहां के अधिशासी अभियंता की ड्यूटी भी स्वच्छता अभियान की मॉनीट¨रग करने में लगी है। जबकि खुद के कार्यालय के आस-पास की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। फोटो : 14एसएचएन 5
सदर कोतवाली गेट पर दिन भर कूड़े का ढेर लगा रहता है। हालांकि सुबह कर्मचारी तो यहां से कूड़ा उठा ले जाते है। लेकिन फिर पूरे दिन पुलिसकर्मी से लेकर अन्य लोग भी मुख्य गेट पर ही कूड़ा डालते रहते है। यहां से भी अधिकारियों का अक्सर निकलना रहता है लेकिन कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं की जा रही है। फोटो : 14एसएचएन 6
निशात तिराहे पर जरूर बदलाव दिख रहा है। यहां व्यापारियों के अलावा आस-पास रह रहे लोग भी कूड़ा डालते रहते है। कर्मचारी भी इस ओर ध्यान नहीं देते थे। लेकिन यहां डीएम की सख्ती के बाद कूड़ा पड़ना बंद हो गया है। साथ ही चूना भी छिड़कवा दिया गया है।