Move to Jagran APP

भाजपाई हो गई सपा प्रत्याशी, ममता निर्विरोध अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मंगलवार को सपा को बड़ा झटका लगा। उनकी प्रत्याशी वीनू सिंह भाजपाई हो गई। दो दिन चली कवायद के बाद भाजपा नेता अपनी रणनीति में कामयाब हुए और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 01:17 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 01:17 AM (IST)
भाजपाई हो गई सपा प्रत्याशी, ममता निर्विरोध अध्यक्ष
भाजपाई हो गई सपा प्रत्याशी, ममता निर्विरोध अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मंगलवार को सपा को बड़ा झटका लगा। उनकी प्रत्याशी वीनू सिंह भाजपाई हो गई। दो दिन चली कवायद के बाद भाजपा नेता अपनी रणनीति में कामयाब हुए और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके बाद वीनू सिंह ने कलक्ट्रेट जाकर अपना नामांकन भी वापस ले लिया। दोपहर को ममता यादव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गईं। निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा दिया।

loksabha election banner

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव की पत्नी ममता यादव को प्रत्याशी बनाया था। जबकि वीनू सिंह सपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में थीं। दोनों ही दलों के पास जीत के लिए जरूरी 24 जिला पंचायत सदस्य नहीं थे, ऐसे में पहले दिन से ही जोड़ तोड़ शुरू हो गई। सोमवार को सपा प्रत्याशी का संपर्क पार्टी के नेताओं से टूटा तो खलबली मच गई, लेकिन देर शाम जिला नेतृत्व ने संपर्क होने की बात कहते हुए सब कुछ सामान्य होने का दावा किया। उसके बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि वीनू सिंह नामांकन वापस ले सकती हैं। मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अचानक भाजपा के रेती रोड स्थित कार्यालय पहुंच गईं। जहां वीनू व उनके पति अभिषेक सिंह को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। उन्होंने वीनू सिंह के नाम वापस लेने की जानकारी लेते हुए ममता यादव को अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद वीनू सिंह कलक्ट्रेट पहुंचीं जहां उन्होंने निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के समक्ष अपना नाम वापस लिया। अपराह्न तीन बजे के बाद निर्वाचन अधिकारी ने ममता यादव को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.