सपाइयों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क
जिला पंचायत सदस्य सौरभ ¨सह गांधी के नेतृत्व में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को अवगत कराया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 07:00 AM (IST)
शाहजहांपुर : जिला पंचायत सदस्य सौरभ ¨सह गांधी के नेतृत्व में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराया। जिला पंचायत सदस्य ने सुखदेव वर्मा, सुरेश गंगवार, सीताराम राठौर, पप्पू वर्मा, दुष्यन्त गंगवार, इंद्रपाल आधा दर्जन लोगों के साथ लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराया। सपा सरकार में जनता को 100 डायल सेवा मिली थी, जिसके चलते पांच मिनट में पुलिस सेवा पहुंचती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों, आमजनमानस, किसानों को हुई है। कार्यकर्ताओं ने समधाना, वीरमपुर, मोहनपुर, रुजवारी, हुसैनपुर कबरा, खड़खड़ी आदि गांवों में जनसंपर्क किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें