थाना समाधान दिवस में मुंडलायुक्त व आइजी ने सुनी समस्यायें
थाना समाधान दिवस में मंडलायुक्त व आइजी पहुंचे।
शाहजहांपुर : थाना समाधान दिवस में मंडलायुक्त व आइजी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। कई महीनों से लंबित चल रहीं विवेचनाओं पर आइजी ने कड़ी नाराजगी जताते हुये शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये हैं।
मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद व आइजी ध्रुवकांत ठाकुर शनिवार को थाना सामाधान दिवस पर अचानक थाने पहुंच गये। उन्होंने थाने में बैठे फारियादियों की समस्याओं को सुना और शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। दोनों आइजी ने महीनों से लंबित चल रही शिकायतों का निस्तारण न होने पर
कड़ी नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रभारी निरीक्षक बिरजाराम को निर्देश दिये। उन्होंने शिकायत रजिस्टर में अंकित फरियादियों के फोन नंबर से बात कराकर शिकायतों के बारे में जानकारी ली। अकबरपुर तिरिया के शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ है। जिस पर उन्होंने थानेदार की जमकर फटकार लगाई। निस्तारण न होने की बात कहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने थाने के त्योहार रजिस्टर,मरम्मत रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की जांच की। कमिशनर रणवीर प्रसाद ने गांव सिकंदरपुर कला एवं फाजिलपुर के दो ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तत्काल कानूनगो को कार्रवाई के निर्देश दिये।
संवाद सूत्र, जैतीपुर: थाना परिसर में एसडीएम मोइन उल इस्लाम व सीओ मंगल ¨सह रावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनका समाधान किया। एसडीएम ने राजस्व विभाग संबंधित शिकायतों को लेखपालों को तत्काल कराकर उनकी आख्या तहसील परिसर में लाने को कहा। सीओ मंगल ¨सह रावत ने कहा कि सभी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान किया जाये।
संवाद सहयोगी जलालाबाद: एएसपी सुभाष चंद्र शाक्या ने थाना सामाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखकर नाराजगी जताई। सभी विवेचनाओं को शीध्र निस्तारित करने के निर्देश दिये।