भीड़ के आगे बाजार का रोस्टर बेअसर
अनलॉक वन में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के मकसद से बाजारों में रोस्टर लागू किया गया लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। तमाम लोग खरीदारी करने बिना मास्क पहुंच रहे हैं। पुलिस भी यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में ध्यान नहीं दे रही है।
जेएनएन, शाहजहांपुर: अनलॉक वन में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के मकसद से बाजारों में रोस्टर लागू किया गया, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। तमाम लोग खरीदारी करने बिना मास्क पहुंच रहे हैं। पुलिस भी यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में ध्यान नहीं दे रही है।
तिलहर में सुबह साढ़े दस बजे से रात साढ़े आठ बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन व्यापारी सुबह 7 बजे से ही अपने प्रतिष्ठान खोल रहे हैं। जिससे सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों की भीड़ हो रही है। कोतवाल जसवीर सिंह ने व्यापारियों को गाइडलाइन के अनुसार दुकान खोलने के लिए कहा है।