निगम ने खोदी सड़क, मुश्किल में बीएसएनएल विभाग Shahjahanpur News
नगर निगम के कर्मचारियों ने बीएसएनएल विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है।
शाहजहांपुर, जेएनएन : नगर निगम के कर्मचारियों ने बीएसएनएल विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं व राहगीरों को भी उठाना पड़ रहा है। बीएसएनएल की नेटवर्किंग सेवा की वजह से लगातार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना रहा है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब नगर निगम ने भी इस समस्या को और बढ़ा दिया है।
चार दिन पहले किसी तरह बहादुरगंज पचराहे पर फाल्ट हो गया था। जिससे आस-पास के कई मुहल्लों की संचार व्यवस्था ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पचराहे पर पुलिया को तोड़कर फाल्ट को ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो लगभग सौ मीटर दूरी पर सड़क किनारे खोदाई शुरू कर दी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद यहां भी कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूंढ पाये। जिस वजह से उपभोक्ताओं के साथ अब राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बीएसएनएल के एसडीओ मधुरेंद्र के मुताबिक नगर निगम के कर्मचारी कभी रात में तो कभी अवकाश के दिन जेसीबी से खोदाई करते है। जिससे फाल्ट हो जाता है। जिस वजह से फाल्ट ढूंढने में दिक्कत होती है।
नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से केबल कटी थी। फाल्ट ठीक करने के लिए टीम लगी है। जल्द समस्या को समाधान करा दिया जाएगा। शैलेश कुमार, मंडल अभियंता, दूर संचार विभाग
बिना परमीशन के लाइन बिछी है। जिस वजह से कर्मचारियों को पता नहीं चल पाता है। बारिश के समय पहली प्राथमिकता जलभराव से निजात दिलाना है। बीएसएनएल के अधिकारियों को बताना चाहिए कि हमारी केबल कहां-कहां पड़ी है। विद्याशंकर सिंह, नगर आयुक्त