Move to Jagran APP

127 केंद्रों पर धान खरीद आज से

जनपद के 127 स्थलों पर धान खरीद केंद्र खोल दिए हैं। गुरुवार सुबह नौ बजे से इन केंद्रों पर प्रशासन की अग्निपरीक्षा शुरू होगी। दरअसल मंडी समिति में धान का भाव 1200 रुपये प्रति क्विटल के करीब है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 12:29 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 05:02 AM (IST)
127 केंद्रों पर धान खरीद आज से
127 केंद्रों पर धान खरीद आज से

जेएनएन, शाहजहांपुर : जनपद के 127 स्थलों पर धान खरीद केंद्र खोल दिए हैं। गुरुवार सुबह नौ बजे से इन केंद्रों पर प्रशासन की अग्निपरीक्षा शुरू होगी। दरअसल मंडी समिति में धान का भाव 1200 रुपये प्रति क्विटल के करीब है। जबकि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विटल सामान्य तथा 1888 ए ग्रेड का है। ऐसे में 868 से 888 रुपये प्रति क्विटल के अंतर के लिए बिचौलिए कुछ भी करने को प्रयासरत रहेगे। किसानों के लिए बड़ी समस्या नमी की होगी। दरअसल अक्टूबर माह में धान की नमी का स्तर 17 से 30 फीसद तक रहता है।

loksabha election banner

53 क्रय केंद्र घटे

गत वर्ष 180 क्रय केंद्र खुले थे। इस बार यूपीएसएस, यूपी एग्रो तथा कर्मचारी कल्याण निगम के डिबार हो जाने की वजह से 47 केंद्र नहीं खुल सके। पांच केंद्र स्थानीय स्तर पर प्रशासन ने हटा दिए। अब यह केंद्र नए सिरे से खोलने की तैयार की जा रही है।

मंडी समिति से भाड़े पर लेंगे कांटा समेत सामान

अभी तक क्रय केंद्रों को मंडी समिति 2.5 फीसद मंडी शुल्क के बदले निश्शुल्क कांटा, छलना, नमी मापक मशीन समेत सामान मुहैया कराता था। इस बार मंडी शुल्क नहीं देना होगा। इस कारण क्रय केंद्रों के लिए एजेंसियों को मंडी समिति से किराए पर धान खरीद के लिए सामान लेना पड़ा है।

वर्जन

कंबाइन मशीन से कटाई के बाद सीधे क्रय केंद्र पर लाने की दशा में नमी अधिक रहेगी। इस कारण धान रिजेक्ट हो जाएगा। सुखाकर व साफ सुथरा धान लाने पर गेहूं खरीद में कोई अड़चन नहीं होगी। धान को क्रय केंद्र पर ही बेचे किसी बिचौलियों को नहीं।

कुमार कमलेश पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

फैक्ट फाइल

- 29 क्रय केंद्र पीसीयू के स्वीकृत

- 38 क्रय केंद्र पीसीएफ के खुले

- 31 क्रय केंद्र विपणन शाखा के

- 10 क्रय केंद्रों का नैफेड करेगा संचालन

- 9 केंद्रों का संचालन एफसीआइ के जिम्मे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.