विहिप के नगराध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत
क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी राकेश गुप्ता विश्व हिदू परिषद के नगराध्यक्ष थे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 11:45 PM (IST)
जेएनएन, मिर्जापुर, शाहजहांपुर : क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी राकेश गुप्ता विश्व हिदू परिषद के नगराध्यक्ष थे। उनकी कस्बे में ही किराना की दुकान थी। पिछले सप्ताह बरेली के एक निजी अस्पताल में आंत में इंफेक्शन होने पर उनका आपरेशन किया गया था। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। कस्बे के व्यापारियों ने शोक में बाजार बंद कर दिया। दोपहर में अंत्येष्टि करा दी गई। पत्नी ममता, बेटा अनमोल, बेटी अंशिका व नितिका सदमे में हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें