यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोवंशीय पशु का मांस किया बरामद
पुलिस ने मकान में छापा मारा। वहां पर गोवंशीय पशु का मांस बरामद हुआ।

शाहजहांपुर : पुलिस ने मकान में छापा मारा। वहां पर गोवंशीय पशु का मांस बरामद हुआ। मौके पर तीन लोग मौजूद थे, लेकिन पुलिस उनको पकड़ नहीं पायी। आरोपित दीवार फांदकर भाग निकले। एसआइ विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने राजनपुर रोड पर स्थित एक मकान पर छापा मारा। वहां गोवंशीय पशु का मांस, खाल, सींग व उपकरण बरामद हुए। उन्होंने बताया कि पुलिस को देख वहां से मुहल्ला मौजमपुर निवासी रिजवान व इरशाद अपने साथी भैया के साथ मकान की दीवार फांदकर भाग निकले। तीनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
