चरस, गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
शाहजहांपुर : कलान क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे के पास से एक व्यक्ति को चरस गांजा के 102 पाउच के साथ ग
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 12:02 AM (IST)
शाहजहांपुर : कलान क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे के पास से एक व्यक्ति को चरस गांजा के 102 पाउच के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसओ इंद्रजीत ¨सह भदौरिया ने बताया कि दारोगा राकेश ¨सह, संदेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार रात गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने मुरादाबाद कानपुर स्टेट हाईवे पर अरिल पुल के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चरस गाजा के 102 पाउच बरामद हुए है। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार निवासी मुहल्ला शांतिनगर कलान बताया है। पुलिस ने बताया कि राजकुमार चरस गाजा की सप्लाई कलान में करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें