जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी: मंत्री
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ककराकला में बन रहे जैव विविधता पार्क में वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके तहत यहां 11 हजार पौधे लगाए गए। मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।
जेएनएन, शाहजहांपुर :
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ककराकला में बन रहे जैव विविधता पार्क में वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके तहत यहां 11 हजार पौधे लगाए गए। मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। कहा जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हर किसी को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने पार्क की विशेषता बताते हुए कहा कि शहीदों की याद में ही इसे तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। मंत्री के जिले में आने पर तमाम फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंच गए। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सांसद अरुण सागर ने भी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताई। कार्यक्रम में डीएम के अलावा एसपी एस आनंद, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।