पंचायत सचिवालय के बाहर दिखा जंगली भालू, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग अलर्ट
पीलीभीत के गजरौला कलां में पंचायत सचिवालय के बाहर आम के बाग में जंगली भालू दिखा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप ...और पढ़ें
HighLights
वन विभाग की टीम ने की क्षेत्र की निगरानी
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। गजरौला कलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई स्थित पंचायत सचिवालय के बाहर महालक्ष्मी ट्रेडर्स के आम के बाग में अचानक जंगली भालू दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पंचायत सचिवालय के समीप ही बाग में गोशाला बनी हुई है, जहां एक कर्मचारी मौजूद था। इसी दौरान उसकी नजर बाग में घूम रहे भालू पर पड़ी। और सुरक्षित दूरी से भालू का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।
भालू दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हालांकि, कुछ देर बाद भालू मौके से कहीं चला गया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में निगरानी की लेकिन भालू नहीं मिला।
डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। फिलहाल भालू की तलाश और निगरानी की जा रही है। उक्त आम का बाग जंगल क्षेत्र से करीब 2.14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
