हादसे में जीजा की मौत, साला घायल
चीनी मिल के पास वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
संवाद सूत्र, निगोही : चीनी मिल के पास वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार जीजा-साले घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां जीजा को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों विवाह समारोह में शामिल होने बीसलपुर जा रहे थे।
कन्नौज जिले के गांव भगवंतापुर निवासी 40 वर्षीय लाखन ¨सह की भांजी स्वीटी की बीसलपुर में शादी थी। वह अपने साले कन्नौज के ही ककरघटा निवासी राममूर्ति ¨सह के साथ बाइक से शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मंगलवार रात लगभग नौ बजे निगोही रोड पर गिरगिचा चीनी मिल के सामने पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे लाखन व राममूर्ति घायल हो गए। लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टर ने लाखन ¨सह को मृत घोषित कर दिया। राममूर्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मृतक के परिवार वाले सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-----------
खेती करते थे लाखन
लाखन दो भाइयों में सबसे बड़े थे। वह खेती करके गुजर बसर करते थे। उनकी पत्नी पुष्पा अपने मायके गई हुईं थीं। घटना के बाद से उनकी पत्नी व बेटे सुदीप का रो-रोकर बुराहाल है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को कन्नौज ले गए। जबकि घायल का इलाज किया जा रहा है।