Move to Jagran APP

हादसे में दूल्हे के जीजा की मौत, भाई घायल

खुटार : बंडा तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में दूल्हे के जीजा की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 11:24 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 11:24 PM (IST)
हादसे में दूल्हे के जीजा की मौत, भाई घायल
हादसे में दूल्हे के जीजा की मौत, भाई घायल

खुटार : बंडा तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में दूल्हे के जीजा की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। हादसे में मृत युवक बहराइच जिले का निवासी था।

loksabha election banner

बहराइच जिले के थाना ¨सधौली क्षेत्र के गांव धनियाबेला निवासी 30 वर्षीय सुभाष चंद्र की ससुराल खुटार थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर सैजनिया में संदीप ¨सह के यहां है। सुभाष के साले प्रदीप ¨सह की बरात थी। वह पत्नी सीमा को लेकर ससुराल आए थे। बरात सेहरामऊ उत्तरी के गांव गो¨वदपुर जानी थी। मंगलवार शाम सात बजे बरात चली गई। वह साले संदीप के साथ रात साढ़े आठ बजे बाइक से बरात में शामिल होने जा रहे थे। खुटार में बंडा तिराहे पर सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दूल्हे के जीजा सुभाष चन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। साले के भी मामूली चोट आई। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सुभाष की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। शादी की खुशियां मातम में बदली

सुभाश चंद्र की ससुराल महमदपुर सैजनियां में बरात जाने के बाद महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। रात में नौ बजे उसकी ससुराल में पता चला कि उसका और उसके साले का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। रात में 11 बजे सूचना मिली की उनकी मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। उसकी ससुराल में कोहराम मच गया। वही रस्म अदायगी के रूप में बरात हुई। बैंडबाजे आदि नहीं बजे। सुभाष की शादी एक वर्ष पूर्व सीमा से हुई थी। वे चार भाइयों में बड़े थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.